झिलाय (सच्चा सागर)। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। शिविर के अंतर्गत विद्यालय परिसर तथा गौवर्धन खेल मैदान के सामने लगे कीकर और बबूल के पेड़ों की झाडिय़ां एवं कांटों को हटाकर आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में सहयोग दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी एवं एनएसएस प्रभारी मुकेश चौधरी ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने का संकल्प ले, तो समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता का संदेश केवल शिविर तक सीमित न रखें, बल्कि अपने घर, मोहल्ले और गांव में भी लोगों को जागरूक करें। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद मीना ने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है। कार्यक्रम में शिक्षक बनवारीलाल मिश्रा, रामजीलाल मीना सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।