उपखंड अधिकारी ने लांबाहरिसिंह नगरपालिका व ग्रामीण गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण


मालपुरा (सच्चा सागर)।
उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा ने शुक्रवार को लांबाहरिसिंह क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यालयों व व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका लांबाहरिसिंह कार्यालय का निरीक्षण कर पालिका के स्वामित्व वाली भूमि तथा नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करवाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी तुलसी चौधरी को दिए। साथ ही पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। दौरे के दौरान एसडीएम कपिल शर्मा ने इंडियन ग्रामीण गैस एजेंसी लांबाहरिसिंह का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गैस एजेंसी संचालक को उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक राजकुमार जोया अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की गई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी तुलसी चौधरी सहित राजस्व विभाग की टीम व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने