नवरात्रि पर मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की पैदल यात्रा, मां जल देवी के किए दर्शन

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह टोड़ारायसिंह से बावड़ी तक पैदल यात्रा कर श्रद्धा एवं आस्था का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने मां जल देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विशेष दर्शन किए। मंत्री चौधरी ने माता के समक्ष प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। यात्रा के दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। पैदल यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मंत्री का स्वागत किया और धार्मिक माहौल में जयकारों के साथ यात्रा का समापन हुआ। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने