देवली (सच्चा सागर)। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के चलते गैस की कीमतों में हुई वृद्धि और बाजार में फैली तरह-तरह की अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी को स्थानीय गैस एजेंसी ने पूरी तरह निराधार बताया है। स्थानीय भारत गैस एजेंसी के अधिकृत विक्रेता मोहन गैस एजेंसी के संचालक पंकज शर्मा और नीरज शर्मा ने कहा है कि क्षेत्र में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। संचालकों ने बताया कि सभी वैध उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नियम के अनुसार एक गैस कनेक्शन पर 25 दिन के अंतराल के भीतर सिलेंडर दिया जा रहा है। बुकिंग होने के बाद पहले की तरह ही घरों पर सिलेंडर की सुपुर्दगी की जा रही है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी के कार्यालय पहुंचकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। एजेंसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि केवल उन उपभोक्ताओं की आपूर्ति में बाधा आ सकती है, जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है। नियमों के तहत ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है और इसके बिना सिलेंडर की सुपुर्दगी रोकना तकनीकी आवश्यकता है। इसके अलावा किसी भी अन्य उपभोक्ता को सिलेंडर देने से मना नहीं किया जा रहा है। इस दौरान पैनिक और घबराहट के बीच कुछ उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण और कालाबाजारी पर संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई उपभोक्ता सिलेंडरों का अवैध भंडारण करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी और संबंधित गैस कनेक्शन को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अपनी आवश्यकता के अनुसार ही बुकिंग कराएं। बुकिंग पहले की तरह कॉल, व्हाट्सएप और ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से की जा रही है।