टोंक (सच्चा सागर)। सदर माली (सैनी) समाज संस्थान टोंक के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 28वें सामूहिक विवाह सम्मेलन
के तहत बुधवार को अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में गणेश निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सामूहिक विवाह सम्मेलन 25 अप्रैल 2026 को जानकी नवमी के अवसर पर आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान शंकरपुरा चौराहा, टोंक पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश जी महाराज की स्थापना कर भावपूर्वक विराजमान कराया गया। सम्मेलन के महामंत्री सीताराम मारोग्या ने बताया कि विवाह सम्मेलन के प्रचार-प्रसार तथा सम्पूर्ण पत्तल-दोने की व्यवस्था समाज के भामाशाह हीरालाल सैनी हतोना वाले द्वारा करने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर सदर अध्यक्ष रमेश बागड़ी, कमलेश सिंगोदिया, रमेश गढ़वाल, अचलेश सैनी, विशाल सैनी, छोटूलाल गोला, शंकरलाल धुंवारिया, कालूराम बागड़ी, रमेश कोतवाल, बिसन सैनी, रामप्रसाद बागड़ी, कल्याणमल बडीवाल, मुकेश सैनी (पार्षद), राहुल सैनी (पार्षद), रामअवतार टांक, सीताराम टांक, समीर सैनी, पुष्करलाल सैनी, भंवरलाल चांदमावाले, भगवानदास, राधेश्याम, बाबूलाल सांखला, हेमराज खुवाडिय़ा, अजय सांखला, छोटूलाल बडीवाल, सुभाष बागड़ी, कमलेश सोलंकी, लखन सांखला, रामधन अजमेरा, सुरज खुवाडिय़ा, राजेश, लोकेश सैनी, जितेन्द्र खरोल्या, सदर घासीलाल कोतवाल, मोती कोतवाल, रामप्रसाद जगावर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग व समस्त सदर पंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने विवाह सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
- विशाल सैनी
