मालपुरा (सच्चा सागर)। कस्बे स्थित अम्बेडकर भवन में हुई अनोखी शादी की चर्चा पूरे शहर मे रही । यह शादी बिना दहेज बिना पंडित, बिना फैरो के संपन्न हुई, गौतम बुद्ध संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. बीआर अम्बेडकर, देश व समाज में जन्में सभी महापुरुषों, संत गुरुओं को साक्षी साथ शपथ लेकर नवयुगल एक दूसरे के हमसफर बने, जिससे शादी की चर्चा पूरे मालपुरा कस्बे में हो रही है। मालपुरा निवासी सेवानिवृत अध्यापक पन्नालाल वर्मा की सुपुत्री पूजा वर्मा की शादी श्वेतांक वर्मा सुपुत्र तोताराम वर्मा अध्यापक निवासी टोरड़ी की शादी बुधवार देर रात्रि बिना पंडित बिना दहेज, बिना फैरों के संपन्न हुई। शादी में बारात लेकर पहुंचे दूल्हा श्वेतांक व उसके पिता तोताराम वर्मा ने वधू पक्ष की पूर्ण सहमति से पूर्व में ही तय कर लिया था कि वह शादी में एक रुपया व नारियल ही लेंगे, और उन्होंने समाज के सभी पंच पटेलों के समक्ष एक रूपया और नारियल लेकर समाज के लिए प्रेरणादायी मिसाल कायम की, बिना दहेज विवाह कर समाज को सशक्त संदेश देखकर सामाजिक जागरूकता की नींव रखी है। सादगीपूर्ण समारोह में दहेज प्रथा के खिलाफ इस अभिनव पहल का सभी समाज बंधुओं ने स्वागत किया।
बिना दहेज, बिना फैरो के सम्पन्न हुई शादी सात वचन लेकर एक दूसरे के बने जीवन साथी
0
