गोविंद देव जी मंदिर में गूंजे फाग के गीत नामदेव महिला मंडल ने खेली फूलों की होली



निवाई (सच्चा सागर)। आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर के मुख्य प्रांगण में नामदेव महिला मंडल द्वारा भव्य ‘फाल्गुन महोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास के इस संगम में समाज की महिलाओं ने ठाकुर जी के साथ गुलाल और फूलों की होली खेलकर माहौल को फाल्गुनी रंगों से सराबोर कर दिया। कुलदीप टेलर ने बताया यह कार्यक्रम वि_ल नामदेव टाँक क्षत्रिय दर्जी-विकास समिति के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान आयोजित भव्य संकीर्तन में महिलाएं ठाकुर जी की भक्ति में झूमती नजर आईं। चंग की थाप और फाग के गीतों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन प्रतिवर्ष किए जाते हैं। इस अवसर पर समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने दर्शनार्थियों के साथ मिलकर इस दिव्य उत्सव का आनंद लिया।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने