चाकसू में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, मृतक था बिजली कर्मचारी


चाकसू (सच्चा सागर)।
चाकसू थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना रेलवे स्टेशन के पास की है, जहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ$के पर ही मौत हों गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार मीणा निवासी कोडिया गांव करौली जिले के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह चाकसू में किराये के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था और कोटखावदा क्षेत्र के बिजली विभाग में कर्मचारी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला ‘हादसे’ का है या ‘आत्महत्या’ का। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी मामले की जांच जारी है। 

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने