गौ-सेवा परम धर्म : गिरिराज गोयल

टोंक (सच्चा सागर)। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन टोंक द्वारा शनिवार को 44वीं गौ-सेवा का आयोजन गांधी गौ-शाला में किया गया। संघठन के शहर अध्यक्ष  एव समाज सेवी भगवान भण्डारी ने बताया कि इस अवसर पर वैश्य समाज के राघव सिंघल एवं राधिका सिंघल ने अपना जन्मदिन गौ-माता की सेवा के साथ मनाया, दोनों बच्चों ने इस अवसर पर गुड़ की भेली का केक काटकर गौ-माता को खिलाया, साथ ही आम जन को विशेष दिवस पर गौ-सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर संघठन के संरक्षक गिरिराज गोयल एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म का प्रथम कर्तव्य गौ-सेवा है, सभी धर्म प्रेमियों को अपना जन्मदिन वैवाहिक तिथि विशेष तिथि को गौ-सेवा के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर संघठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुड़ एवं हरे चारे से गौ-वंश की सेवा की कार्यक्रम में संघठन के जिलाध्यक्ष राजीव बंसल, गिरिराज गोयल, भगवान दास अजमेरा, मुरारी सिंघल, तारा चंद जैन, सुरेश विजय, बृजमोहन गुप्ता, किशन सिंघल, गोविंद शरण गुप्ता, रामजी सिंघल, आनन्द बम्ब, राजेश जैन हाडीगांव, अनुराग सिंघल, अमित सर्राफ, निखिल गुप्ता, नमन सिंघल, आशीष मूंदड़ा, रमेश जैन, संकल्प भंडारी, महिला जिलाध्यक्ष स्नेहा बम्ब, सीता सिंघल, ऋचा सिंघल, अलका भंडारी, गीता गुप्ता, प्रेम लता सिंघल, मंजू गट्टी, सुशीला गुप्ता, ऊषा विजय, वर्षा सिंघल, स्वाति सिंघल एवं निकिता सिंघल आदि मौजूद थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक निखिल गुप्ता एवं अलका भण्डारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने