विधायक की अनुशंसा पर 13 पुलियाओं के लिए 3.55 करोड़ मंजूर विधानसभा में उठाया था मुद्दा



टोंक (सच्चा सागर)। देवली-उनियारा विधानसभा क्षैत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई 13 पुलियाओं के निर्माण के लिए विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर 3 करोड़ 55 लाख रुपए की मंजूरी मिली हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर के ची$फ इंजीनियर द्वारा इन पुलियाओं के र्निर्माण की स्वीकृति जारी की हैं। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम दिया कुमारी का आभार जताया हैं। विधानसभा क्षैत्र के सरोली मोड़ से दूनी पुलिया के निर्माण के लिए 40 लाख रूपए, संथली से आकोडिय़ा 20 लाख, गैरोली से मुगलाना 20 लाख, रामथला से बिजवाड़ 30 लाख, राजमहल से लाखोलाई 45 लाख, घाड़ से खरोई 17 लाख, आंवा से गुलाबपुरा 20 लाख, कनवाड़ा से बाड़ोली 30 लाख, आंवा से फतेपुरा 35 लाख, श्यावता से खेरलीकुई 30 लाख, चंदवाड़ से लक्ष्मीपुरा 25 लाख, दूनी से मुगलाना 25 लाख, राजमहल से काकोडिय़ा 18 लाख रूपए की मंजूरी मिली हैं। इन रास्तों पर पुलिया निर्माण होने से क्षेत्र के लोगोंएवाहन चालकों को खासकर बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगी एवं आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। गौरतलब हैं कि देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड$कों तथा पुलियाओं के नवीनीकरण व मरम्मत करवाने को लेकर गुरुवार को विधायक गुर्जर ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से मांग उठाई थी। क्षेत्र में 15 पुलियाओं के पुनर्निर्माण के लिए पूर्व में 17 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी होने के बाद अब 13 पुलियाओं के लिए 3.55 करोड़ रुपए की ओर मंजूरी मिली हैं। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने विधायक का आभार जताया हैं।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने