टोंक (सच्चा सागर)। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय टोंक में सत्र 2025-26 के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पीएमओ हनुमान प्रसाद बैरवा रहे, वहीं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप चौधरी ने की। प्राचार्य प्रदीप चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय केवल शिक्षा का केन्द्र नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां शिक्षा विद्यार्थियों के अभिभावक एवं मार्गदर्शन दोनों की भूमिका निभाते है। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई, इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन कुसुम बाना, फिजा एवं शुभम उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने विजेताओं में मिस्टर फ्रेशर्स राहुल शर्मा एवं मिस फ्रेशर्स गायत्री शर्मा को खिताब एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फैकल्टी सना खान, आशा शर्मा, नाजिया, वसी उल्लाह, राजेन्द्र जाखड़, रमेश विजयवर्गीय, सीताराम चौधरी, किरण राठौर, श्याम साहू आदि मौजूद थे।