प्रदेश में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से किया शुभारंभ


टोंक (सच्चा सागर)। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान 28 फरवरी 2026 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राजस्थान के अजमेर से शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय शुभारंभ यूपीएचसी, हाउसिंग बोर्ड टोंक में किया गया। ओर साथ में जिले में  जिला सआदत अस्पताल, उप जिला अस्पताल निवाई , सीएचसी झिलाय में टीकाकरण सत्र आयोजित किय गए। जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम  पर सीएमएचओ डॉ शैलेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ जीतेंद्र शर्मा, आर सी एच ओ डॉ गोपाल जांगिड़, डीपीसी टिंकू रॉय, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर अभिषेक छारोडीया, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर मोहम्मद शरजील खान, नर्सिंग ऑफिसर हेमंत शर्मा,समीक्षा जैन,रेखा यादव, शिमला चौधरी,शबाना,मंजू चौधरी,नीतू चौधरी, नसरीन बानो, खुशबू गुर्जर उपस्थित रहे। इस अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष की पात्र बालिकाओं को नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। ये टीकाकरण पूर्णत: नि:शुल्क है। जिले में वैक्सीन जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध रहेगा। डॉ. चौधरी ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। समय पर टीकाकरण से इस रोग की रोकथाम संभव है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण अवश्य कराएं और इस जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। अधिक जानकारी के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या एएनएम ओर आशा सहयोगीनियो से संपर्क किया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने