भाजपा के नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया
टोंक। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में भारी जोर से उत्साह है। यह समय हम सभी के लिए गर्व, उत्साह और आशा से भरा है। उनके नेतृत्व में संगठन और राष्ट्र दोनों के भविष्य को एक नई दिशा मिलेगी। यह सम्मान देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के विश्वास, संघर्ष और तपस्या का प्रतीक है। यह चयन उन असंख्य कार्यकर्ताओं की आशाओं और सपनों को नई ऊँचाई देगा, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपना जीवन संगठन को समर्पित किया है। नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी न केवल और अधिक संगठित होगी, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ साकार करेगी। उनका मार्गदर्शन हर कार्यकर्ता के मन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को और प्रबल करेगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, राजेंद्र पराना, भरतपुर प्रभारी नरेश बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, राजेंद्र सैनी, प्रधान काबरा, जिला मंत्री तरुण टिक्कीवाल, राधेश्याम चावला, नीलिमा आमेरा, हरिराम यादव, बीना छामुनिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा बेणीप्रसाद जैन, ओमप्रकाश पाण्डे, अंजली गुप्ता, विजय मालवानी, राजेश मंगल, चरण सिंह चौधरी, धर्मराज गुर्जर, नंदलाल जाट, लोकेश गुप्ता, पंकज पहाडिय़ा, बलवंत मराठा, आरव सिसोदिया, सोनू परिडवाल, राहुल गुर्जर, देवराज खाटरा, रामअवतार धाबाई, उम्मेद चौधरी, शंकर चौधरी, मोनू सैनी, सुभाष सैनी, लोकेश शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
22 टोंक 04
