(सच्चा सागर ) ‘वीबी-जी राम जी’ से भ्रष्टाचार खत्म होगा एवं गांव का विकास होगा

 ‘वीबी-जी राम जी’ से भ्रष्टाचार खत्म होगा एवं गांव का विकास होगा

टोंक।


भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय टोंक पर भाजपा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं से वीबी-जी राम-जी एवं एसआईआर अभियान के संबंध में संगठनात्मक संवाद किया। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण’ (वीबी-जी राम जी) में निहित गांव, गरीब और किसान के सर्वांगीण विकास, आर्थिक उन्नति और समृद्धि की प्रतिबद्धता को लेकर गांव, गली और चौपालों पर जाकर जनसंवाद करेगी। चौहान ने कहा कि ‘वीबी-जी राम जी’ से भ्रष्टाचार खत्म होगा, गांव का विकास होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में नयी अवसंरचनाएं खड़ी होंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने एसआईआर को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, राजेंद्र पराना, भरतपुर प्रभारी नरेश बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, राजेंद्र सैनी, प्रधान काबरा, जिला मंत्री तरुण टिक्कीवाल, राधेश्याम चांवला, नीलिमा आमेरा, हरिराम यादव, बीना छामुनिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा बेणीप्रसाद जैन, ओमप्रकाश पाण्डे, अंजली गुप्ता, विजय मालवानी, राजेश मंगल, चरण सिंह चौधरी, धर्मराज गुर्जर, नंदलाल जाट, लोकेश गुप्ता, पंकज पहाडिय़ा, बलवंत मराठा, आरव सिसोदिया, सोनू परिडवाल, राहुल गुर्जर, देवराज खाटरा, रामअवतार धाबाई, उम्मेद चौधरी, शंकर चौधरी, मोनू सैनी, सुभाष सैनी, लोकेश शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

22 टोंक 03

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने