झंकार, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के तहत दी प्रस्तुतियां
टोंक। सैन्ट सोल्जर शिक्षा समिति द्वारा संचालित पंडित जेपी उपाध्याय टीटी कॉलेज टोंक में चल रहे झंकार, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह का शुक्रवार को चौथा दिन रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था प्राचार्य डॉ. धीरज कुमार शर्मा द्वारा मां सरस्वती के आगे द्वीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यापर्ण कर किया गया। एवं प्राचार्य द्वारा स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सविता शर्मा, शोभा शर्मा, पूनम शर्मा ने प्रतियोगिताओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, कविता पाठ, खो-खो, म्यूजिकल चैयर, एवं वॉलीबॉल का आयोजन हुआ। मीडिय़ा प्रभारी भारत जोनवाल ने बताया कि वाद-विवाद में नितिन पाल प्रथम, रमन नावरीया द्वितीय, एवं सत्यनारायण मीणा तृतीय स्थान पर रहे। कविता पाठ में सोनू नागर प्रथम, प्रद्युम्न चन्देल द्वितीय, एवं तृतीय स्थान पर अजय गुर्जर एवं कन्हैया लाल सैनी रहे। खो-खो में कप्तान रामसिंह गुर्जर की टीम बीएड प्रथम वर्ष विजेता रही। खो-खो में छात्राध्यापिकाओं के गु्रप में डीएलएड प्रथम वर्ष विजेता रही। म्यूजिकल चैयर में कुलदीप गुर्जर प्रथम, मनिष चौधरी द्वितीय, एवं मनु गौतम तृतीय रहे। कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार वर्मा, अशोक कुमार खटीक, प्रेमचन्द सैनी, क्षितिज शर्मा, कुलदीप बैरवा, अनिल, गरिमा, कन्हैया लाल, शंकर सिंह, निलिम, राकेश,चन्द्रभंवर आदि मौजूद रहे।
23 टोंक 02
