सीएम किसान सम्मान निधि के तहत 5वीं किश्त का हुआ हस्तांतर

 सीएम किसान सम्मान निधि के तहत 5वीं किश्त का हुआ हस्तांतर


टोंक। टोंक के जिला परिषद सभागार में गुुरुवार को सीएम किसान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा सीएम किसान सम्मान निधि योजना की 5वीं किश्त का पात्र किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया। टोंक जिले में 2 लाख 42 हजार किसानों के खातों में 24.20 करोड़ रूपये की राशि का हस्तांतरण हुआ। इस दौरान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, सीईओ परशुराम धानका, जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, कुषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेन्द्र सिंह सोलंकी समेत बड़ी संख्या में जिले के किसान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहें।

22 टोंक 06

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने