टोंक। शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर टोंक में स्थित सुभाष सर्किल पर इस पुनीत अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रामरतन सौंकरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव व आयुक्त नगर परिषद् धर्मपाल जाट तथा भारत विकास परिषद, सुभाष सर्किल के स्थानीय व्यापारियो, तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस की प्रतिमा पर शुक्रवार को प्रात: 09.45 से 10.15 बजे तक माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर नेताजी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। सुभाष सर्किल पर पधार कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भारत की आजादी में उनके महान योगदान को याद कर पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा।
22 टोंक 07
