देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर के जन्मदिवस पर फल वितरण और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
रामबिलास लांगड़ी
झिलाय (सच्चा सागर) देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर के 51वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झिलाय में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान 70 किलो केले मरीजों और उपस्थित जनों को बांटे गए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विधायक के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। फल वितरण कार्यक्रम में रज्जी राम गुर्जर (जिला अध्यक्ष, पशु चिकित्सा तकनीकि कर्मचारी संघ टोंक), आशाराम खटाना, गंभीर मल गुर्जर, कैलाश चौधरी, सियाराम गुर्जर, दौलतराम गुर्जर, महेंद्र खटाना, मोनू यादव, रामसिंह खटाना, प्रह्लाद खटाना, देवराज गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं दूसरी ओर, विधायक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडालिया में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11 भांति-भांति के पेड़ लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति जनजागरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विधायक राजेन्द्र गुर्जर के सामाजिक योगदान की सराहना की और उनके सेवा कार्यों को प्रेरणादायक बताया।