कजोड़ मल मीणा बने सचिवालय कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष, 471 वोटों से मारी बाज़ी

 कजोड़ मल मीणा बने सचिवालय कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष, 471 वोटों से मारी बाज़ी


रामबिलास लांगड़ी 


जयपुर ( सच्चा सागर) राजस्थान सचिवालय में कर्मचारियों की आवाज़ अब कजोड़ मल मीणा उठाएंगे। राजस्थान कर्मचारी संघ सचिवालय के वार्षिक चुनाव 2025-26 का नतीजा बुधवार को घोषित हुआ, जिसमें कजोड़ मल मीणा ने शानदार जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह भाटी ने जानकारी दी कि इस चुनाव में कुल 921 मत डाले गए, जिनमें से 4 मत खारिज कर दिए गए। बाकी वैध 917 मतों में से कजोड़ मल मीणा को 471 मत मिले और वे सबसे ज्यादा वोटों से विजेता बने।


अन्य उम्मीदवारों को मिले मत इस प्रकार रहे: विवेक चौधरी – 387 मत

हर्षित शर्मा – 54 मत, अंजना शर्मा – 5 मत, जीत के बाद कजोड़ मल मीणा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ।

कर्मचारियों में उत्साह, नई उम्मीदों का संचार  मीणा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सचिवालय कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि उनके मुद्दों और हितों की अब और अधिक प्रभावशाली आवाज़ उठेगी।


कजोड़ मल मीणा ने कहा: - यह सिर्फ मेरी नहीं, हर उस कर्मचारी की जीत है जो न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करता है। मैं सभी कर्मचारियों की सेवा में हर वक्त समर्पित रहूंगा। यह चुनाव सिर्फ अध्यक्ष पद का नहीं, बल्कि सचिवालय के कर्मचारियों के आत्मविश्वास और भागीदारी का भी प्रतीक बन गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने