महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

 महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी



निवाई( सच्चा सागर) गांव ललवाडी में करीम बक्स की ढाणी में गुरुवार को बीएन सोसायटी चाकसू एवं सीआईआई फाउंडेशन के तत्वावधान में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संस्था समन्वयक रमा शर्मा के निर्देशानुसार पूनम कंवर ने महिलाओं से कहा कि केन्द्र सरकार की कई योजनाएं चल रही हंै जिसका महिलाएं लाभ उठा सकती हंै। उन्होंने बताया कि कोई महिला किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार होती हंै तो उसे टोल फ्री नंबर 181 पर कॉल करके मदद ले सकती हंै। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं सिलाई-कढ़ाई में रुचि रखती हैं उनके लिए केन्द्र सरकार की ओर से फ्री सिलाई मशीन योजना चलाई जा रही है।  इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं भी लाभ उठा सकती हैं। महिलाओं को ई-श्रमिक कार्ड बनवाने की भी जानकारी दी। इस अवसर पर सानिया बानो, मुस्तगीना बानो, साघना बानो, हजरीना यासमीन बानो, आस बानो, नजीरा खुशीना सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने