भाजपा की जन आक्रोश रैली के संबंध में
भाजपा बजरिया मंडल की बैठक आयोजित
आज आगामी भाजपा की जन आक्रोश रैली के संबंध में
भाजपा बजरिया मण्डल की बैठक आई एच अस में हुई।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशा मीना, रैली के जिला संयोजक रामवतार मीना, अशोक बैंडवाल आदि के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।बैठक में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह राठौड़,आशा मीना, भरत लाल मथुरिया,रामवतार मीना, अशोक बैंडवाल,पूर्व नगर परिषद चेयरमैन कमलेश जैलिया,सैनी समाज जिलाध्यक्ष सचिन सैनी,आदि ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को जन आक्रोश रैली में जनता को सहभागी बनाकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में बजरिया मण्डल पदाधिकारी विक्की राजवंशी, अशोक गर्ग,रवि शर्मा, हरीश कप्तान, दिनेश नाटाणी,सोनू गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, हरीशंकर सुवालका, राजेश शर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।