आवाज दो अभियान में महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी।

 आवाज दो अभियान में महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी।




|अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस. सेंगाथिर की ओर से महिला अत्याचार की रोकथाम एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं का आमुखीकरण प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान स्पीक अप (आवाज दो) अभियान के तहत  आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

पीपलू (ओपी शर्मा)अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस. सेंगाथिर की ओर से महिला अत्याचार की रोकथाम एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं का आमुखीकरण प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान स्पीक अप (आवाज दो) अभियान के तहत सौहेला ,हाडीकला ,डारडातुक्री, थूनी बागोलाई में आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में  बरोनी थाना पुलिस थानाप्रभारी  जगदीश मीणा टोक महिला  थाना हेडकांस्टेबल अंजना, मधु, हेमराज, रामेश्वर, राजेश ,हसां,ने इस दौरान अभियान आवाज दो के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद महिला एनसीसी कैडेट के मोबाइल पर पुलिस की ओर से बनाए गए अभियान आवाज दो एप्प को डाउनलोड करवाया गया। इस एप्प के जरिए जरूरत होने पर महिलाएं, युवतियां व बालिकाएं पुलिस का सहयोग ले सकते है। अपनी पीड़ा को बयां कर सकती है। इसके लिए कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने