महाराज कंवरपुरा में दत्तवास पुलिस की कार्रवाई, 5.30 ग्राम स्मैक व 1 लीटर हथकड़
शराब जब्त निवाई | दत्तवास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और हथकड़ शराब के
खिलाफ कार्रवाई करते हुए तन महाराज कंवरपुरा में एक ईको गाड़ी से 5.30 ग्राम अवैध
स्मैक और 1 लीटर हथकड़ शराब बरामद की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार
किया है। कार्रवाई के दौरान ईको गाड़ी और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। आरोपियों
के कब्जे से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त की राशि 2900 रुपए भी बरामद की गई। थाना
प्रभारी निरमा मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर अवैध मादक
पदार्थों की तस्करी और नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अगस्त
को तन महाराज कंवरपुरा में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने ईको गाड़ी नंबर
RJ-45-CW-1810 में सवार चालक और पीछे बैठे दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में
देखकर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिन्टू कुमार सैनी और कृष्ण कुमार तंवर के
कब्जे से 5.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और 1 लीटर हथकड़ शराब बरामद हुई। पुलिस
ने स्मैक, हथकड़ शराब और वाहन को जब्त कर लिया। आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ
की खरीद-फरोख्त से संबंधित 2900 रुपए भी बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में प्रकाश
सैनी, पिन्टू कुमार सैनी और कृष्ण कुमार तंवर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के
खिलाफ दत्तवास थाने में प्रकरण संख्या 136/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा
8/21, 8/25 तथा राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 16/54 के तहत मामला दर्ज किया
गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े नेटवर्क
के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले का अनुसंधान निवाई सदर थानाधिकारी
राजेन्द्र प्रसाद कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल नाहर सिंह,
हेड कांस्टेबल रामफूल, कांस्टेबल दयाराम, शिवजी प्रसाद और हरिकेश शामिल रहे।
महाराज कंवरपुरा में दत्तवास पुलिस की कार्रवाई, 5.30 ग्राम स्मैक व 1 लीटर हथकड़ शराब जब्त
0
