*नवोदय विद्यालय छान में धूमधाम से मनाया गया 40वां स्थापना दिवस: विशाल चिकित्सा शिविर व पौधारोपण आयोजित*

*नवोदय विद्यालय छान में धूमधाम से मनाया गया 40वां स्थापना दिवस: विशाल चिकित्सा शिविर व पौधारोपण आयोजित* टोंक | नवोदय विद्यालय समिति के 40वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, छान, टोंक में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार जांगिड़ और जेएनवी छान एलुमनी सोसाइटी टोंक के अध्यक्ष लोकेश जैन ने इस अवसर पर समस्त नवोदय परिवार एवं पूर्व विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सोसाइटी के सचिव डॉक्टर मनीष लोधी ने बताया कि इस विशेष दिन पर जवाहर नवोदय विद्यालय छान एलुमनी सोसाइटी एवं नवोदय ऊर्जा सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर तथा पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवोदय फाउंडेशन डे के उपलक्ष्य में जेएनवी छान एलुमनी सोसाइटी के अध्यक्ष श्री लोकेश जैन और पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद चौधरी का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को नवोदय फैमिली वर्ल्ड वाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम नारनौलिया, नवोदय ऊर्जा सोसाइटी राजस्थान के अध्यक्ष संजय सैनी पूर्व अध्यक्ष राजेश चौधरी सचिव मनीष लोधी ने भी नवोदय स्थापना दिवस के बारे में संबोधित किया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देकर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की और उपयोगी परामर्श दिए: * डॉ. आकाश माहेश्वरी (वरिष्ठ सर्जन, महात्मा गांधी हॉस्पिटल, जयपुर) * डॉ. मनीष कुमार लोदी (वरिष्ठ जनरल फिजीशियन, सआदत हॉस्पिटल, टोंक) * डॉ. मनीष चंदेल (वरिष्ठ सर्जन) * डॉ. अभिमन्यु दासवानी (वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ) * डॉ. राजेश मीणा (बाल रोग विशेषज्ञ) * डॉ. आकांक्षा बैरवा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनाना हॉस्पिटल, टोंक) शिविर के दौरान सीएचसी छान की ओर से विद्यार्थियों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वरिष्ठ तकनीशियन श्री हंसराज यादव ने हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप की जांच की, जबकि श्री गोविंद शर्मा ने नेत्र परीक्षण कर विद्यार्थियों को दृष्टि संबंधी मार्गदर्शन दिया। पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार जांगिड़ (प्राचार्य), सीताराम नारोलिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, नवोदय फैमिली वर्ल्डवाइड), संजय कुमार सैनी (अध्यक्ष, नवोदय ऊर्जा सोसाइटी) श्रीलाल मीणा (महासचिव, नवोदय ऊर्जा सोसाइटी) दशरथ सिंह राजावत (कोषाध्यक्ष, नवोदय ऊर्जा सोसाइटी) लोकेश जैन (अध्यक्ष, जेएनवी छान एलुमनी सोसाइटी, टोंक) प्रहलाद चौधरी (पूर्व उपाध्यक्ष) मनीष लोधी (सचिव) राकेश शर्मा (कोषाध्यक्ष) राजेश चौधरी (पूर्व अध्यक्ष) विक्रम बंसीवाल, हंसराज यादव, प्रधान गुर्जर, डॉ. मनीष चंदेल, डॉ. राजेश मीणा, जीतराम चौधरी, रामभजन गुर्जर, रोहित, अजय बेनीवाल, कमलेश यादव, अभिषेक भारद्वाज, सिरोही एलुमनी श्री राज गहलोत एवं शिक्षकगण, सोसाइटी के सदस्य और अध्ययनरत विद्यार्थी मौजूद रहे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए नींबू, अमरूद, जामुन और आम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के उपप्राचार्य श्री राजीव चौहान और एलुमनी सोसाइटी के सचिव मनीष लोधी ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। जेएनवी छान एलुमनी सोसाइटी टोंक व विद्यालय की और से सभी चिकित्सकों व अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने