बीसलपुर-बांध में 24 घंटे में रिकॉर्ड 19 सेमी पानी आया
आज बांध का जलस्तर 313.94 आर एल मीटर पहुंचा,गेट खुलने की बढ़ी उमीद, तिरंगे के रंग में सजा बांध
भराव क्षेत्र में तेज बारिश होने से बीसलपुर बांध में लगातार दूसरे दिन भी पानी की बढ़ी है। इस सीजन में पहली बार 24 घंटे में सबसे अधिक 19 सेमी पानी की आवक हुई है। इसी के साथ शनिवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 313.94 आर एल मीटर पहुंच गया है। अभी यह आवक जारी है। त्रिवेणी 3 मीटर बह रही है,ऐसे में अभी भी बारिश नहीं होती है तो दो तीन दिन रोजाना 10-15 सेमी पानी की आवक बांध में होगी। बीते 24 घंटे में जो 19 सेमी पानी बांध में आया है उससे दस दिन टोंक, अजमेर और जयपुर को पानी मिल सकेगा। इन तीनों जिलों में रोजाना 900-1000 एमएलडी पानी बीसलपुर बांध से पेयजल के लिए जाता है। इससे बांध डेढ़ से दो सेमी खाली होता है। बांध की भराव क्षमता 315.50 मीटर (38 टीएमसी) के मुकाबले आज यह 27.874 टीएमसी पानी आ चुका है। यानि बांध दो तिहाई भर चुका है।
बांध अब करीब डेढ़ मीटर खाली है। संभवतः तीन-चार बार तेज बारिश बांध में भराव क्षेत्र में हो जाए तो यह बांध इसके पुराने इतिहास अगस्त माह में फुल भरकर गेट खोलने का दोहरा सकता है। अभी तक बांध में इतिहास में 2025 को छोड़कर बांध के गेट अगस्त माह में ही खुले है। ऐसे में अभी भी उम्मीद है कि यह बांध अगस्त माह में भर जाएगा और इसके गेट खोलने पड़ेंगे। इस बार भी गेट खुलते है तो जयपुर, अजमेर और टोंक को पर्याप्त पानी मिल जाएगा, साथ ही किसानों को भी आसानी से पर्याप्त पानी सिंचाई के लिए मिल जाएगा।
ज्ञात रहे कि टोंक जिले का यह बीसलपुर बांध जिले के ही नहीं, प्रदेश के बड़े बांधों में शुमार है। इसकी भराव क्षमता 315.50 मीटर (38 टीएमसी) है। इसमें से अधिकतम 298 मीटर जल स्तर से उपर का पानी निकाल जा सकता है। इस पानी से 16.2 टीएमसी पानी पेयजल के लिए, आठ टीएमसी पानी सिंचाई के लिए और 8.15 टीएमसी पानी वाष्पीकरण आदि के लिए आरक्षित है। लेकिन बारिश कम हुई तो सिंचाई के लिए पानी पर नहीं दिया जाता है। लेकिन गत साल की तरह इस बार भी जिस तरह से अब पानी की आवक बांध में बंटी जा रही है , उससे लगता है कि सिंचाई के लिए इस साल भी आसानी से पानी मिल सकेगा।
जिले में तीन चार दिन बाद बारिश का कम हुआहै।शनिवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। तेज बारिश की उम्मीद कम ही है। सुबह से धूप छांव का मौसम बना हुआ है। दोपहर को लोग उमस से परेशान हो सकता है। क्योंकि अभी बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे है।
बीसलपुर और ईसरदा बांध को तिरंगे के रंग में सजाया गया:
15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत् प्रशासन की ओर से बीसलपुर बांध और ईसरदा बांध को भी दुल्हन की तरह सजाया गया ही। बांध के गेटों पर तिरंगे के तीन रंगों का इलेक्ट्रॉनिक डेकोरेशन किया गया है। इससे वह तिरंगे के रंग में जगमगा रहा है। रात के समय इसका यह खूबसूरत नजारा देखते ही बना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत
देशभक्ति के रंग में सराबोर बीसलपुर बांध और ईसरदा बांध
तिरंगे की रोशनी से जगमगाता हुआ देशप्रेम, गौरव और एकता का अद्भुत संदेश दे रहा है।
बीसलपुर-बांध में 24 घंटे में रिकॉर्ड 19 सेमी पानी आया आज बांध का जलस्तर 313.94 आर एल मीटर पहुंचा,गेट खुलने की बढ़ी उमीद, तिरंगे के रंग में सजा बांध
0



