सवाई माधोपुर। साइबर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार परिवादी के 10 हजार रुपए वापस उसके खाते में रिफंड करवाए हैं।

साइबर ठगी के 30 हजार में से 10 हजार रुपए वापस कराए नावी यूपीआई का कस्टमर केयर बनकर की थी ठगी, साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई सवाई माधोपुर। साइबर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार परिवादी के 10 हजार रुपए वापस उसके खाते में रिफंड करवाए हैं। अज्ञात ठगों ने नावी यूपीआई का कस्टमर केयर बनकर परिवादी से कुल 30 हजार 1 रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी। शेष राशि वापस करवाने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह तथा साइबर क्राइम थाना उपाधीक्षक जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में साइबर थाना टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर शहर निवासी मो. उस्मान खान ने साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि उसने गूगल पर नावी यूपीआई के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। इसके बाद संबंधित नंबर पर बातचीत करने पर अज्ञात ठगों ने उसे बातों में उलझाकर नावी यूपीआई के माध्यम से डेबिट रिक्वेस्ट भेजी और पासवर्ड दर्ज करवा लिया। इसके बाद उसके खाते से 30 हजार 1 रुपए निकाल लिए। शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया। पुलिस ने ठगी की राशि जिस संदिग्ध खाते में गई थी, उसे होल्ड करवाया। इसके बाद मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल पोर्टल के माध्यम से 10 हजार रुपए की राशि परिवादी के पंजाब नेशनल बैंक खाते में रिफंड करवाई गई। शेष राशि की वापसी की प्रक्रिया जारी है। अनजान लिंक और एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करें पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाट्सऐप या किसी अन्य माध्यम से अनजान नंबर से आए लिंक अथवा एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने