हमीरपुर में 33.50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण


सचिन पायलेट को ग्रामीणों ने सौंपे विकास प्रस्ताव  

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। ग्राम पंचायत हमीरपुर में क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करने की दिशा में 33.50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलापट्ट का अनावरण किया गया। इस अवसर पर टोंक विधायक एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के करकमलों द्वारा विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की ओर से क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं एवं आधारभूत विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव भी विधायक सचिन पायलट को सौंपे गए। ग्राम पंचायत की ओर से विधायक को सौंपे गए प्रस्तावों में गांव में सीसी सडक़ निर्माण, स्टेट हाईवे-116 से सोहदरा बांध तक डामरीकरण सडक़ निर्माण, कुहाड़ा रोड पर नवीन हैंडपंप स्थापना, सहकारी समिति के पुराने भवन के स्थान पर नवीन भवन निर्माण, सहकारी समिति परिसर में सीसी रोड एवं किसानों के लिए टीन शेड निर्माण, वर्षा से क्षतिग्रस्त चारदीवारी का पुनर्निर्माण, पूरे परिसर में आरसीसी फर्श निर्माण तथा गणेश मंदिर से सीसी सडक़ एवं नाला सफाई सहित अनेक जनहित एवं विकास कार्य शामिल हैं। ग्राम पंचायत प्रशासक गीता देवी जाट ने बताया कि इन प्रस्तावों के स्वीकृत होने से किसानों, विद्यार्थियों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सउद सईदी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, पूर्व विधायक कमल बैरवा, उपसरपंच मदनलाल गुर्जर, जनप्रतिनिधि गोवर्धनलाल जाट, हंसराज फागणा, जगदीश रैगर, रामेश्वर जाट, कांग्रेस इकाई अध्यक्ष हमीरपुर बाबू खान, गन्नी खान, मोरपाल बैरवा, पंचायत प्रतिनिधि सहित सहकारी समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने