निवाई, राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर का निवाई पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह स्वागत किया गया। नगर पालिका परिसर में ढोल नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए। नगर पालिका परिसर में नि वर्तमान
नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी और भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा के नेतृत्व में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान माला, दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जायजा भी लिया। इस दौरान पाली का परिसर में लाभार्थियों को 50 पट्टे वितरित किए गए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने कहा कि निवाई टोंक मेरी कर्म भूमि, जन्मस्थली दोनों है। परिवार के बीच में खुशी है। मुझे यहां आने पर लोगों का स्नेह प्राप्त होता है। डबल इंजन की सरकार विकास को गति दे रही हैं। वंचित को वरीयता दे कर मुख्य धारा से गरीब को जोड़ने का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देखा है उस के अनुरूप राज्य सरकार काम कर रही है। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस अपनी गिरेबान मे झाँक कर देखना चाहिए। भाजपा सरकार करप्शन के प्रति जीरो टॉलरेंस है। राज्य सरकार करप्शन के प्रति लगातार सजग है। राज्य सरकार पूरा मन बनाकर कर बैठी है करप्शन को रोकने के लिए। राज्य सरकार का करप्शन पर पूरा फोकस है।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट,भाजपा जिला संगठन प्रभारी जीतेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवदयाल गुर्जर, करण सिंह राजावत, महेश तिवाड़ी,रामकेश मीणा, दुर्गा शंकर सेन, शंकर पडियार,रामबिलास बलाई, शंकर सैनी, आशु गौड, लक्ष्मण गुर्जर, जितेंद्र विजय, राकेश खारोल, नरेश गुर्जर, पंकज साहू,सहित कई कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद थे।



