5 लाख की सीसी रोड निर्माण के बाद भी राहगीर परेशान
पीपलू (सच्चा सागर)। उपखंड क्षेत्र के जंवाली गांव में विकास के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। गांव में हाल ही में करीब 5 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड (कंक्रीट सडक़) का निर्माण करवाया गया था, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय ग्रामीणों को राहत मिलने के बजाय उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। हालत यह है कि नई सडक़ बनने के बाद भी मार्ग पर कीचड़ और मिट्टी का साम्राज्य बना हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है।
न तराई हुई, न हटाई गई मिट्टी
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही की हदें पार कर दी गईं। नियमानुसार सीसी रोड के निर्माण के बाद उसकी मजबूती के लिए कुछ दिनों तक पानी से तराई (क्यूरिंग) की जानी बेहद जरूरी होती है, लेकिन यहाँ तराई के नाम पर केवल रस्म अदायगी की गई। इसके अलावा, निर्माण के दौरान और उसके बाद सडक़ पर फैलाया गया मलबे व मिट्टी को मौके से साफ नहीं किया गया। अब मामूली बारिश और नालियों के पानी के चलते यह मिट्टी भारी कीचड़ में तब्दील हो चुकी है।
अव्यवस्था से ग्रामीणों में रोष
जंवाली में फैली इस प्रशासनिक और ठेकेदारी की अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी उन्हें साफ-सुथरा रास्ता नहीं मिल पाया मच्छरों का प्रकोप बढऩे से बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है।
मैं अभी ट्रेनिंग में हुं कहकर कांल कट कर दिया
मोनिया मीणा जैन
मार्ग में हो रहें कीचड़ को लेकर ठेकेदार को बोल दिया, जल्द समस्या का समाधान होगा।
विशाल यादव ग्राम विकास अधिकारी
मुझे इसकी जानकारी नहीं है काम उम्मेद ने करवाया हैं, आप उनसे बात करो।
शकील ठेकेदार
