अलीगढ़ में मकान के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर हुए फरार



पीड़ित ने पुलिस में कराई रिपोर्ट दर्ज 

सलीम खॉंन 

अलीगढ़ (सच्चा सागर)। कस्बे में मकान के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर फरार होने का ममला सामने आया। पीड़ित असलम तेली पुत्र शकील खां निवासी वार्ड नंबर 15 वैद्यो का मोहल्ला अलीगढ़ जिला टोंक ने बाईक चोरी की पुलिस थाना अलीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस में पीड़ित द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित असलम तेली ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे मेरे मकान के बाहर मेने बाईक (एचएफ डिल्कस) बाईक रजिस्ट्रेशन नम्बर आर जे 26 बीएस 4112 बाईक कलर ब्लेक खड़ी थी। शनिवार सुबह सात बजे मकान के बाहर खड़ी बाईक गायब मिली। इस पर मेने बाईक की आसपास आदि क्षेत्र में तलाश की गई। लेकिन बाईक का कोई सुराग नहीं लगा। इस पर पुलिस थाना अलीगढ़ में अज्ञात चोर के खिलाफ बाईक चोरी कर फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बाईक को बरामद कर अज्ञात चोर को गिरफ्तार करने की मांग की गई। पुलिस की निष्क्रियता के चलते व रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से नहीं होने के चलते कस्बे सहित क्षेत्र में फिर चोर गिरोह सक्रिय होने लग गया। इन दिनों कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम देने से पुलिस के लिए चोरी की वारदाते फिर से चुनोती बन गई है। लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने