सोमवार सुबह 11 बजे पंचायत भवन में बैठक, पूर्व सरपंच ने ढिंढ़ोरा पिटवाने की मांग
नगरफोर्ट (सच्चा सागर)। ग्राम पंचायत नगरफोर्ट में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आवास प्लस सर्वे सूची 2024 के अनुमोदन के लिए सोमवार को ग्राम सभा होगी।
विकास अधिकारी के आदेश पर सभा
पंचायत समिति देवली के विकास अधिकारी के आदेश 20 जून की अनुपालना में यह सभा बुलाई गई है।
11 बजे पंचायत भवन में बैठक
ग्राम पंचायत प्रशासक बंटी देवी व ग्राम विकास अधिकारी आलोक माहेश्वरी द्वारा जारी सूचना के अनुसार सोमवार, 29 जून को प्रात: 11 बजे ग्राम पंचायत भवन में ग्राम सभा आयोजित होगी। इसमें आवास प्लस सर्वे सूची 2024 का अनुमोदन किया जाएगा। सभी ग्रामवासियों से उपस्थिति की अपील की गई है।
ढिंढोरा पिटवाकर प्रचार की मांग
पूर्व सरपंच अनीश भारतीय व ग्रामीणों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण सभा की सूचना ढिंढोरा पिटवाकर व लाउडस्पीकर से कराई जाए। इससे गरीब व आवासहीन वास्तविक परिवार सूचना पाकर सभा में शामिल होकर योजना का लाभ ले सकें।
