निर्जला एकादशी पर श्याम मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब


तरबूज व ठंडाई का प्रसाद वितरित किया

निवाई (सच्चा सागर)। इंदिरा कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर बाबा श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष अवसर पर अलसुबह बाबा श्याम का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद कोलकाता से मंगवाए गए विशेष रंग-बिरंगे फूलों से बाबा का अलौकिक और भव्य शृंगार किया गया, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। निर्जला एकादशी के अवसर पर श्याम सेवा समिति और सेवादारों द्वारा भीषण गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में आने वाले हजारों श्याम भक्तों को शीतल ठंडाई एवं तरबूज का प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर चले इस भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। आस-पास के शहरों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुखाटू वाले श्याम बाबा के दर्शन के लिए केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। टोंक, जयपुर, कोटा, झिलाय, बौंली और वनस्थली सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों से हजारों की संख्या में श्याम भक्त निवाई पहुंचे। भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने