अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में वीर तेजाजी महाराज की पेंटिंग प्रदर्शित


 सचिन पायलट ने चित्रकार महेश गुर्जर को किया सम्मानित 

टोंक (सच्चा सागर)। रूस देश में सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजीज एंड डिजाइनए इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड फाइन आट्र्स, डिपार्टमेंट ऑफ मॉन्यूमेंटल आर्ट द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता में राजस्थान के चित्रकार महेश गुर्जर द्वारा बनाई गई पेंटिंग वीर तेजाजी महाराज प्रर्दशित की गई थी। उसके लिए पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं विधायक सचिन पायलट ने चित्रकार महेश गुर्जर की प्रशंसा कर उसको सम्मानित किया तथा भविष्य में ऐसे चित्रण कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पिछले वर्ष चित्रकार महेश गुर्जर ने लोकदेवता देवनारायण भगवान की पेन्टिग प्रर्दशित की थी तथा इस वर्ष लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की पेंटिंग प्रर्दर्शित की है। इन पेंटिंगों के माध्यम से राजस्थान के लोकदेवता, यहां की कला संस्कृति विदेशी तक पहुंचाने का प्रयास कर रहें हैं, ताकि विदेश के दर्शक भी इनसे रूबरू हो सकें।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने