खेत की मेड़ में लगी आग से चारा व बबूल जले, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड के गांव हमीरपुर में खेत की मेड़ में अज्ञात कारणों से लगी आग में चारा, जलाऊ लकड़ी और बबूल जल गये। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी जोरावर सिंह, राजेन्द्र सिंह तथा सांवरा पंवार ने बताया कि मध्य रात्रि सूचना मिली कि हमीरपुर गांव के रामेश्वर चौधरी, रतन चौधरी पुत्र रामसुख चौधरी के खेत की मेड़ पर अज्ञात कारण से आग लगी है। मौके पर पहुंचे और जिसमें पास रखी लकडिय़ां व बबूल जलकर राख होगी। फायर वाहन चालक राजेन्द्र सिंह, फायरमेन जोरावर सिंह व सहायक कमी सावरमल पवांर मौके पर पहुंच कर करीब एक घंटे में आग पर  काबू पाया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने