बेजुबान पक्षियों के लिए विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपखण्ड की पंचायत रिण्डलिया रामपुरा में राउमावि के स्टाफ और विद्यार्थियों ने बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे है। प्रधानाचार्य प्रहलाद लाल कुम्हार उपप्रधानाचार्य बाबूलाल रैगर सहित समस्त शाला स्टाफ के सहयोग से बच्चों ने स्कूल परिसर, सार्वजनिक स्थलों, स्वास्थ्य केंद्र पंचायत भवन सहित अन्य जगहों पर परिंडे बांधें है। प्रधानाचार्य प्रहलाद कुम्हार ने परिंडा बांधने का महत्व समझाते हुए कहा कि इंसान अपनी प्यास बुझाने में सक्षम है, लेकिन पक्षी प्यास लगने पर भटकते है। ऐसे में हमें ऐसे प्राणी के लिए मददगार साबित होना चाहिए। प्यासे को पानी पिलाया जाता है तो सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में अत्यधिक प्यास लगने से पक्षियों की मौत हो जाती है, इसलिए गर्मी के मौसम में अपने आस-पास सार्वजनिक स्थानों, मंदिर परिसर आदि जगहों पर परिंडे बांधना चाहिए। परिंढ़े में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी बच्चों और प्रभारी शिक्षक बाबूलाल मीणा को दी गई। कार्यक्रम में संस्था प्रधान ने आभार व्यक्त किया। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने