टोंक (सच्चा सागर)। रैगर समाज नि:शुल्क तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति द्वारा आगामी 3 मई को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। समिति की ओर से वर पक्ष को कोट-पेंट का कपड़ा एवं वधु पक्ष को दुल्हन का बैस व बरी का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी मुकेश कराडिय़ा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 3 मई, ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया (रविवार) को गंगा जमुना मैरिज गार्डन, चतुर्भुज तालाब के पास, पुरानी टोंक में किया जाएगा। समिति अध्यक्ष जयनारायण वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में 25 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रात: 7 बजे वर-वधु की निकासी डिपो चौराहे से प्रारंभ होकर बड़ाकुआं, सुभाष बाजार, घंटाघर होते हुए विवाह स्थल तक पहुंचेगी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जयनारायण वर्मा, महासचिव बजरंगलाल वर्मा, संरक्षक बाबूलाल तुणगरिया, संयोजक धर्मेन्द्र सालोदिया, हरिराम बड़ीवाल, हनुमान हिनोनिया, सहसंयोजक गोविन्दराम कराडिय़ा, रामपाल झारोटिया, मीडिया प्रभारी मुकेश कराडिय़ा, कार्यालय मंत्री परमानन्द नुवाल, कमलेश सरपंच चिरोंज, रतनलाल बड़ीवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।