‘जय परशुराम’ जयघोष से गूंज उठा देवली शहर, पुष्पवर्षा से कई जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत


- विनोद धर्मानी 

देवली (सच्चा सागर)। जिले के देवली शहर में रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रात: 9 बजे भरतपुर हाउस के पास स्थित परसुराम सर्किल पर सर्व ब्राह्मण समाज के दर्जनों की संख्या में लोग इखट्टा हुए, जहाँ रथ में सजी परशुराम भगवान की मनमोहक तस्वीर के समक्ष प्रबुद्ध जनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कर शोभायात्रा की शुरुवात की। आशीष पंचोली व अमित गौतम ने बताया कि यहाँ से विशाल रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शोभायात्रा निकाली गई। जिस पर शहर में कई जगह पुष्पवर्षा हुई। वहीं दर्जनों जगहों पर अल्पाहार व जलपान की व्यवस्थाएं थी। समाज के लोगो मे जयंती को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।जय परशुराम के नारों से देवली शहर गुंजयमान हो गया। डीजे की धूम के साथ धार्मिक भजनों ने वातावरण को ओर भी भक्तिमय कर दिया। गर्मी का कहर अधिक होने के बावजूद भी युवाओं के साथ साथ महिला मंडल व बच्चो ने भी शोभायात्रा में जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा का अंतिम पड़ाव एजेंसी एरिया स्थित निर्माणाधीन श्री परशुराम मंदिर रहा। जहाँ अल्पाहार के साथ यात्रा का विसर्जन हुआ। अखिल भारतीय गुर्जर गोड ब्राह्मण महासभा टोंक जिला उपाध्यक्ष अरुणा शर्मा ने बताया कि परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर भरतपुर हाउस स्थित परशुराम सर्किल पर दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें समाज की महिला मंडल ने भाग लिया।                            


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने