उनियारा में संत शिरोमणि सेन महाराज के 726वें जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा


- सलीम खांन 

उनियारा (सच्चा सागर)। सेन समाज उत्थान समिति तहसील उनियारा के तत्वावधान में मंगलवार को संत शिरोमणि सैन जी महाराज के 726वें जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा बसस्टेण्ड़ स्थित देलवार महाराज के चौक से रवाना हुई। शोभायात्रा में अलग-अलग घोडिय़ों पर सवार चलने की बोली शंकर लाल सैन दोबडिय़ा व छोटूलाल सैन पलाई द्वारा लगाई गई तथा बग्घी रथ में सवार सेन जी महाराज  की प्रतिमा लेकर विराजमान लड्डू लाल सेन दोबडिय़ा मय परिवार विराजित थे। जिनके के द्वारा समस्त बोलिया छुड़वाई गई। शोभायात्रा देहलवार जी चौक से प्रारंभ होकर सरदार सिंह सर्किल, बस स्टेण्ड़, न्यू कटला मार्केट, सदर बाजार व सिंह द्वार कटला गेट से होते हुए खातोली गेट, मालियों का मोहल्ला तथा बंधा की बारी होते हुए गलवा धाम बालाजी पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा जलपान तथा फलाहार की व्यवस्था रखी गई तथा शोभा यात्रा का गलवा धाम पहुंचने पर सेन महाराज की पूजा अर्चना आरती की गई तथा सामूहिक भोजन प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान शोभायात्रा में उनियारा, अलीगढ़ सहित आस-पास क्षेत्रों के समाजबंधु व महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह में अतिथियों का स्वागत सत्कार तथा बोली छुड़ाने वाले तथा उत्कृष्ट सेवा में चयनित हुए, उच्च शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया तथा समाज सुधार के बारे में व अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए प्रेरित किया गया तथा हमेशा सामाजिक कार्यक्रम में समाज को आगे बढक़र भाग लेने के विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर समाज के दिनेश मोरवाल एडवोकेट, पूर्व तहसील अध्यक्ष हनुमान सैन सुरेली, शंभू चौहान उनियारा, प्रहलाद सैन, बाबूलाल सैन, शंकर सैन, शिवचरण सैन, हेमराज सैन अलीगढ़, राकेश चौहान उनियारा, लड्डू सैन, गजानंद सैन, शम्भू सैन दोबडिय़ा, मुरारी सैन, गोविन्द सैन, रुपनारायण सैन, छोटू लाल, सोनू सैन, सुनील सैन, राजूलाल पलाई, आकाश बनेठा, पप्पू सैन, सत्यनारायण सैन, रवि सैन, नमो, सोनू सैन, अरविन्द सेन, दीपक, पवन, महेश, चंद्रप्रकाश सैन आदि सैन समाजबंधु उपस्थित थे।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने