डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा आयोजित


- भगवान गौतम

पीपलू (सच्चा सागर)। डॉ. बीआर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी पीपलू के तत्वावधान में भारत रत्न, संविधान निर्माता, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का प्रारंभ नगरपालिका पीपलू से किया गया। शोभा यात्रा में प्रधान रतनी देवी चंदेल, पूर्व सरपंच सत्यनारायण चंदेल, उपखंड अधिकारी गणराज बडग़ोती, विकास अधिकारी पंचायत समिति पीपलू सुनील वर्मा, रामकेश चौधरी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका पीपलू, डॉ. पुखराज पहाडिय़ा, डॉ. अंशुल शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज जयनारायण मीणा, शहर  कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष शिवराज बैरवा, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद चौधरी, घासीलाल चौधरी, शिक्षाविद डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, धर्मराज बैरवा, भंवर चंदेल, विष्णु चंदेल, मानसिंह मीणा, प्रवीण डाबोरिया राजाराम रघुवंशी, शंकर मीणा, विनोद कुमार बैरवा, हरजीचंद बैरवा, मोहनलाल वर्मा एवं कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शोभायात्रा का उद्घाटन फीता काटकर एवं नीली झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके बाद शोभायात्रा पूरे गाजे बाजे के साथ पंचशील एवं ध्वज पटकाओं के साथ पीपलू के मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड पर बाबा साहब के जयकारे, उद्घोष लगाए गए। इस दौरान रास्ते में शिक्षाविद गोवर्धन सोनी के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं बाबा साहब को पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद चंदेल गैस एजेंसी परिसर में कार्यक्रम का समापन किया गया। जहां पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा बाबा साहब की जीवनी एवं उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। साथ ही वर्तमान में शिक्षा एवं बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से बताया गया।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने