जयकिशनपुरा में जॉय ऑफ गिविंग की पहल


खिलौने, मैजिक बॉक्स व उपयोगी सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे 

- ओमप्रकाश चन्देल

पीपलू (सच्चा सागर)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जयकिशनपुरा में नवीन शैक्षणिक सत्र के तहत प्रवेशोत्सव एवं नामांकन अभिवृद्धि के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल जयपुर के विद्यार्थियों, स्टाफ एवं अभिभावकों द्वारा ‘जॉय ऑफ गिविंग’ की भावना के तहत सराहनीय पहल की गई। प्रेरक दिनकर विजयवर्गीय एवं मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि फीडिंग हैंड्स जयपुर के पंकज जैन व टिम्मी सोनी के माध्यम से विद्यालय को विभिन्न प्रकार के खिलौने व मैजिक बॉक्स उपलब्ध करवाए गए। इन सामग्रियों से बच्चों का खेल-खेल में शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होगा। साथ ही बच्चों को दांत साफ रखने की आदत विकसित करने के लिए टूथपेस्ट व ब्रश वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कृष्ण गोपाल शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीईओ कार्यालय पीपलू के संदर्भ व्यक्ति रविन्द्र कुमार विजयवर्गीय तथा ब्लॉक मास्टर ट्रेनर आशीष गुप्ता रहे। अतिथियों के हाथों कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों एवं अनामांकित बच्चों को सामग्री वितरित की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं, बल्कि बच्चों में संवेदनशीलता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का भी विकास करते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक हेमराज माली सहित विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर शिक्षक मोरपाल गुर्जर, शंकरलाल मीणा, घनश्याम लक्षकार, कन्हैया शर्मा, निरमा चौधरी, अंकित कुमार, सुमित, मोहनलाल गुर्जर एवं दिनकर विजयवर्गीय सहित अभिभावक देवहंस गुर्जर ग्रामीण उपस्थित रहे।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने