टोंक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मानव श्रृंखला, महिलाओं ने जताया आभार


टोंक (सच्चा सागर)।
शहर के घंटाघर टोंक पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने रंगोली बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारी सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की। महिलाओं ने अधिनियम के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से महिलाएं केवल सहभागी ही नहीं, बल्कि नेतृत्व की भूमिका में भी आगे आएंगी। इससे भारतीय लोकतंत्र अधिक संवेदनशील और समावेशी बनेगा तथा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला उपाध्यक्ष ममता जाट, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा, शकुंतला वर्मा, बीना छामुनिया, रमा चौधरी, अंजलि गुप्ता, जुली शर्मा, सीमा गौतम, हर्षिता जैन, उषा बैरवा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने