टोंक (सच्चा सागर)। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन द्वारा हेमलता बैरवा निवासी टोंक को संगठन में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विजय अग्रवाल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी पत्र में बताया गया कि हेमलता बैरवा द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम का गठन कर समाज हित में कार्य करेंगे तथा संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। हेमलता बैरवा की नियुक्ति पर क्षेत्र के समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।