मालपुरा (सच्चा सागर)। ग्राम झाड़ली में बैरवा समाज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय श्री बाबा रामदेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव परिवार प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर बाबा रामदेव जी महाराज के जयघोष से गूंजता रहा। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वान आचार्य सतीश कुमार एवं पंडितों के सान्निध्य में मूर्ति स्थापना, कलश पूजन एवं हवन में विधिवत आहुतियां दी गईं। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने भी हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बैरवा समाज की महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर मंगल कलश धारण कर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाती हुई गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंचीं, जिससे पूरे गांव में धार्मिक माहौल बन गया। पंडित कैलाश शास्त्री के निर्देशन में मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। आयोजन के दौरान 24 घंटे का श्री रामचरितमानस पाठ एवं रात्रि भर भजन-कीर्तन भी आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। मंदिर परिसर में नौ कुण्डीय यज्ञ के उपरांत शुभ अभिजीत मुहूर्त में बाबा रामदेव जी की मूर्ति एवं शिव परिवार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया गया। आचार्य सतीश कुमार ने बताया कि आयोजन के तहत धृताधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, जलाधिवास सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। साथ ही गर्भगृह का वास्तु पूजन, जलाभिषेक, स्तवन एवं शयनाधिवास जैसे कार्यक्रम भी श्रद्धा भाव से आयोजित किए गए। शाम को आरती और जागरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।