अम्बेडकर जयंती पर विशाल वाहन रैली व शोभायात्रा का भव्य आयोजन आज


मालपुरा (सच्चा सागर)।
शहर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में विशाल वाहन रैली एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष गजेंद्र बोहरा नें बताया की विशाल वाहन रैली प्रात: 8:00 बजे अंबेडकर भवन, शास्त्री नगर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल, बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां अंबेडकर समता महोत्सव का भव्य आयोजन होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजकुमार वर्मा करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिनेंद्र जैन (भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष) एवं गोगा राम जाट (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष) सहित मालपुरा व टोंक जिले के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह जानकारी अम्बेडकर विचार मंच के प्रभारी शशी गोयर नें दी।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने