प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन


झिलाय (सच्चा सागर)।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके पीईईओ राकेश कुमार अग्रवाल के द्वारा किया गया।  कार्यक्रम में पीईईओ क्षेत्र भरथला के अधीनस्थ विद्यालयों के सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट एवं उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले बालकों को सम्मानित किया गया। पीईईओ राकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है और प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन होता है। कार्यक्रम में अधीनस्थ विद्यालयों के संस्था प्रधान सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने