पायल बैरवा बनी पीपलू ब्लॉक में प्रथम
रानोली (सच्चा सागर)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा आर्ट्स के घोषित किए परिणाम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठमाना के विद्यार्थियों ने एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित किए। कठमाना निवासी छात्रा पायल बैरवा पुत्री बजरंग लाल बैरवा ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे पीपलू ब्लॉक में छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही बेगम पूरा निवासी छात्रा मंजू गुर्जर ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अरनिया कांकड़ निवासी छात्रा अनुपम गोस्वामी ने 93.00 अंक प्राप्त किए और छात्रा प्रतीक्षा गुर्जर ने भी 93.00 अंक प्राप्त किए एवं मंजू गुर्जर की बहन संजू गुर्जर ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य जयदीप ने बताया की राजकीय विद्यालयों में सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास कर विद्यालय को श्रेष्ठ बनाया जा रहा है और विभिन्न सरकारी योजना के द्वारा अभिभावकों को सरकारी लाभ दिए जा रहे हैं। विद्यालय में शिक्षको के द्वारा कड़ी मेहनत और अच्छे अनुशासन, शैक्षिक माहोल की वजह से विद्यार्थियों के द्वारा अच्छे अंक प्राप्त किए गए है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने के लिए प्रेरित करें।
