बनेठा (सच्चा सागर)। बनेठा उपतहसील मुख्यालय पर माली (सैनी) समाज के तत्वावधान में आयोजित तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में कुल 80 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। इसके बाद मुख्य बाजार से होते हुए विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की पारंपरिक निकासी भी आकर्षण का केंद्र रही। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सम्मेलन स्थल पर आकर्षक पांडाल की व्यवस्था की गई थी। आयोजन से पूर्व विभिन्न धार्मिक रस्में, रीति-रिवाज, कंडों व ध्वज की बोली सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिनमें समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। समाज के वरिष्ठजनों और आयोजकों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। यह आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और परंपराओं के संरक्षण का संदेश देता नजर आया।