3 माह से फरार पीपलू थाना हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

रानोली (सच्चा सागर)। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव पीपलू डिप्टी रामावतार के निर्देशानुसार झिराना थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के सुपरविजन में कार्यवाही करते हुए अभियोग संख्या 08/2026 अंतर्गत धारा 3030(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 4/21 एमएमडीआर एक्ट धारा 39/192 एमवी एक्ट में अवैध बजरी खनन कर परिवहन करने वाले अभियुक्त की टीम गठित कर मुखबिर की सूचना से 3 माह से फरार आरोपी एवं पीपलू थाना हिस्ट्रीशीटर गीताराम मीणा पुत्र शयोराम मीणा निवासी कुरेडा थाना पीपलू को गिरफ्तार किया गया है। टीम में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल गजेंद्र, सुरेश, गोरधन, शामिल थे। थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में लगातार पुलिस की धरपकड़ जारी है।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने