विशेष कैम्प कोर्ट में 168 राजस्व प्रकरणों का हुआ निस्तारण


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
न्यायालय उपखण्ड अधिकारी टोड़ारायसिंह में विचाराधीन राजस्व प्रकरण यथा-128 एल आर एक्ट पत्थरगढ़ी प्रकरण, 136 एलआर एक्ट इन्द्राज दुरूस्ती प्रकरणों में आम जन को सुलभ न्याय प्रदान करने के लिए बुधवार को आयोजित विशेष कैम्पकोर्ट के बारे में अभिभाषक संघ को सूचित किया गया। इसके उपरान्त बुधवार प्रात: 10 बजे एक विशेष कैम्पकोर्ट का आयोजन किया गया। जिसमें काश्तकारों को शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु संबंधित प्रकरणों के पक्षकार अभिभाषक को उपखण्ड अधिकारी अमित कुमार चौधरी द्वारा सुना गया। जिसमें कुल 168 प्रकरण (128) प्रकरण पत्थरगढी के तथा 40 प्रकरण 136 एल आर एक्ट इन्द्राज दुरूस्ती) का निस्तारण किया गया।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने