टोंक (सच्चा सागर)। आम उपभोक्ताओं को रियायती दर पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक सर्किट हाउस के पास स्थित एईएन ऑफिस ए-1 टोंक में एलईडी बल्बों का वितरण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 200 रुपए में 5 एलईडी बल्ब वितरित किए जाएंगे, जिनमें 2 बल्ब 12 वॉट तथा 3 बल्ब 9 वॉट के होंगे। प्रत्येक उपभोक्ता एक बिजली बिल पर अधिकतम 10 एलईडी बल्ब 400 रुपए में प्राप्त कर सकेगा। उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब प्राप्त करने के लिए अपना बिजली बिल साथ लाना अनिवार्य रहेगा। वितरित किए जाने वाले सभी एलईडी बल्बों पर 2 वर्ष की गारंटी भी दी जाएगी।